ERC 20 क्या है – ERC 20 se paisa kaise kamaye?

दोस्तों हमने बहुत बार सुनी होगी की Holo, BAT, Shiba और बहुत से अन्य टोकन ERC based टोकन है। आज इस article में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह ERC 20 टोकन क्या है। 

ERC 20 टोकन को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि किस तरह से और बाकी सारे नए टोकन को ब्लॉकचेन में ऐड किया जाता है तो कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से और बहुत आराम से पढ़ें।

ERC 20 टोकन – क्या है

ERC 20 टोकन – क्या है?

हम सबसे पहले आपको बेसिक से और शुरुआत से समझा कर बताने की कोशिश करते हैं कि आखिर ERC 20 टोकन क्या है । सारे के सारे ERC 20 टोकन ethereum platform में पाए जाते है।

इस प्लेटफार्म पर हमारे पास दो चीजें होती है पहला ब्लॉकचेन और दूसरा इस ब्लॉकचेन में मौजूद स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट और ब्लॉकचेन किस तरह काम करते हैं वह भी हम आपको आगे जाकर बताएंगे।

उससे पहले आपका यह जानना बहुत जरूरी है की ERC 20 टोकन और कुछ नही बस ethereum ब्लाकचैन में पाए जाते हैं। यह खुद में कुछ नहीं होते बस यह ethereum ब्लॉकचेन पर काम करते हैं।

स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट क्या है?

जब भी किसी नए टोकन को ethereum ब्लॉकचेन पर ऐड किया जाता है तो उसके लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट लिखा जाता है। 

यह स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ना सिर्फ टोकन क्रिएट करता है बल्कि उसकी transaction और balance का भी हिसाब रखता है। कितने टोकन किसको transfer किए गए और कितने बाकी रह गए, इस सब का हिसाब स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट रखता है।

तो जब भी आप कोई टोकन खरीदते हैं तो ethiruim ब्लॉकचैन सारे coin स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को भेजता हैं और उसके बाद स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट उसके बदले में आपको कुछ टोकेंस आपके वॉलेट में भेज देता है।

और इस तरह से आपके सारे ERC 20 टोकन का इथिरियम ब्लॉकचेन में मौजूद स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट हिसाब रखता है।

ERC 20 टोकन काम कैसे करता है?

अब तक हमने आपको इथीरियम ब्लॉकचेन और स्मार्ट चैन के बारे में बताया। अब हम आपको बताएंगे कि आखिर ERC 20 टोकन काम कैसे करता है। 

ethereum प्लेटफार्म मैं दो चीजें होती हैं ब्लॉकचेन और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट जो कि हमने आपको पहले ही बताया। इस प्लेटफार्म पर एक virtual मशीन भी होता है जोकि सारे लेनदेन को संभालता है और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को चलाता है।

आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि सारी टोकन ERC 20 के ब्लॉकचेन पर पाए जाते है जो की अपने technology से benefit कमाते है और पूरी तरह से ethereum नेटवर्क pr काम करते है।

जब भी आप कोई भी crypto currency की टोकन लेते है तो आपके दिए हुए पैसे सीधा उसके ब्लॉकचेन पर जाते हैं।

मान ले कि अगर आपको ERC 20 के कोई भी टोकन या कॉइन को खरीदना है तो आप को पहले अपने पैसे ERC 20 के ब्लॉकचेन पर जमा करने होते हैं जहां से वह पैसे सीधा उसके स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में जाते हैं और वह आपको उन पैसों के बदले टोकन सीधा आपके वॉलेट में भेज देता है और इसी तरह से ERC 20 काम करता है।

ERC 20 टोकन कैसे खरीदें?

अगर आप ERC 20 token में निवेश अथवा उससे खरीदना चाहते है तो उसके लिए सबसे पहले आपको एक digital वॉलेट बनाना होगा। जैसे trustwallet, Uniswap इत्यादि।

जैसे ही आप अपना एक डिजिटल वॉलेट बना लेंगे उसके बाद आप उसमें जाकर बड़े ही आसानी से अपने बैंक अकाउंट के जरिए पैसे पेमेंट करके ERC 20 टोकन खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आप बहुत से ऐसे तरीकों के जरिए भी ERC 20 टोकन ले सकते है जिसमे आपको एक भी रुपए नही देने होंगे।

उन्हीं में से एक तरीका है Airdrop। Airdrop एक तरह का contest होता है जहां आपको कुछ कार्य दिए जाते हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है और उसके बदले आपको ERC 20 tokens मुफ्त में आपके वॉलेट में मिल जाते हैं।

जब भी कोई नई crypto currency लॉन्च होती है तो वह अपने प्रचार के लिए Airdrop करवाती है जिस को पूरा करने पर वह कंपनी अपने currencey के कुछ tokens आपको मुफ्त में देती है जिसे आप बाद में बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं।

ERC 20 टोकन के फायदे क्या है?

जैसा की हमने आपको इस आर्टिकल में पहले भी बताया कि ERC 20 token ethereum ब्लॉकचेन पर काम करता हैं।

ERC 20 token खरीदने के बहुत से फायदे है। क्युकी यह टोकन आपको Ethereum के ब्लॉकचेन से मिलता है और हम आपको बता दे कि ethereum एक बहुत ही जाना माना और महंगा crypto currency है। Ethereum के दाम बहुत जड़ा घटते और बढ़ते है।

अगर आप आज ERC 20 token खरीदते है तो शायद आगे जाकर आपको उसे बेच कर बहुत अमीर भी बन सकते है। लेकिन जहा मुनाफा होता है वहा घाटा भी होता है तो थोड़ा सोच समझ कर और जिम्मेदारी से इसमें निवेश करे।

निष्कर्ष

आज हमने आपको ERC 20 token के बारे में बताया और साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि यह किस तरह से काम करता है और इसके फायदे क्या है और आप किस तरह से इसे खरीद सकते हैं।

लेकिन इसे खरीदने से पहले हम आपको पहले ही बता दे की हम किसी भी तरह से आपको या किसी और को इसमें निवेश करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रहे। क्योंकि इसमें मुनाफा काफी बड़े पैमाने पर होता है लेकिन साथ ही कभी कभार घाटा भी बड़े मुनाफे पर होता है तो सोच समझकर और अपनी जिम्मेदारी से करें।

आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए कारगर साबित हुआ हो अगर आपको या पसंद आया तो कृपया इस पेज को लाइक करें और नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपनी राय दें। धन्यवाद।

Scroll to Top